अज्जो गुजर गयी 96 साल के एक
भरपूर जीवन के बाद ।
कोई फ़र्क नही पड़ता हमारी ज़िंदगियों पर और ऐसा कुछ खास था भी नही उनके व्यक्तित्व
मे की कोई प्रभावित हो। मैं हमेशा सोचता था की ये संबोधन अज्जो उन्हे मिला
कैसे ..जब सारे बच्चे अपनी दादी माँ को दादी या अम्मा बुलाते थे हम क्यो उन्हे अज्जो
कहते थे। शायद ये गाँव
की अजिया या आजी का खरी बोली वर्ज़न हमने बना लिया था। जब से याद आता है एक सा ही देखा उनको.. झुर्रियों
वाला झक सफेद चेहरा और रेशम से सफेद बाल ऐसे की यकीन करना मुश्किल हो की इनमे से एक
भी कभी काला रहा होगा।
पता नही किसी मे उन्हे कभी काले बालों मे देखा भी था या नही ? कभी कभी तो हम उनसे कहते
की अज्जो तुम अँग्रेज़ों जैसी दिखती हो तुम्हे इस्कॉन मे छोड आते है। जब तक गाँव मे थी हमेशा
किसी ना किसी काम मे (काम के या बेकार के) लगी। कितने चित्र है उनके …..घर लीपती अज्जो, गोबर
के उपले बनाती अज्जो, पोर मे आलू शकरकंद भुनती अज्जो, सिल बट्टे पर धनिया का नमक बनाती
अज्जो, पिट्टू गरम खेलने वाली कपड़े की गेंद बनाती अज्जो, सिरके मे पड़े आमों का पूरा
हिसाब रखने वाली अज्जो, खरबूजे के बीज सुखती फिर भिगो के सॉफ करती अज्जो, बेकार से
सामानो की पोलिथीन की पोटलियाँ बना बना कर सहेजती अज्जो, आचार के बाटले भरती अज्जो,
चक्की पर सत्तू और बेसन पीसती अज्जो, बुलौआ से लाए बतासे और बतासफेनी संभाल के रखती
अज्जो और ना जाने क्या क्या…………. और कभी कभी दोपहर को अपने सिंड्रेला जैसे सफेद बालों
मे तेल लगा कर एक फेडेड कलर का फीता लगाती अज्जो। बात बात मे रो परती थी..दुख का मौका हो या खुशी
का उनके लिए तो रोने का मौका होता।
सब के सब किसी ना किसी बात पर उनसे खीझते, कभी चिल्लाते तो कभी उनकी बातों की हँसी
उड़ाते। अज्जो घर मे
किसी से नाराज़ भी हों पर बाहर वालों से हमेशा बेटों बहुओ की सच्ची झूठी तारीफें करती
नही आघाती थी। जिस किसी
ने पास बैठ कर थोड़ी उनसे बातें कर लीं या उनकी आत्मीयता से सुन ली तो अगले कुछ महीने
उसके प्रशंसा पुराण मे गुजर जाते जब तक की कोई और उसे रेप्लेस ना कर दे । पता नही किन किन रिश्तेदारों
के किससे सुनाती जिन्हे हम ठीक से पहचानते भी नही थे। जब उनकी खबर आई तो ट्रेन मे था रात भर सोचता रहा
की कैसा जीवन था? उनका 60 वर्षों का वैधव्य, आर्थिक विषमताएँ , गाँव का कठोर जीवन इन
सब के बाद भी जीने की अद्भुत ललक थी उनमे। कभी नाती -पोतों के ब्याह तो कभी परपोतों परपोतियों के अन्प्राशॅन-मुंडन
के बहाने अपने जाने को साल दो साल टालती रहती थी। आज जब हम अँग्रेज़ी बोलते हाई फ़ाई मोटिवेशनल
गुरुओं की स्पीच मे, बेस्ट सेलर् किताबों मे जीवन का मोटिवेशन ढूँढते है..उनके इस अतिसधारन
जीवन मे ऐसा क्या मोटिवेशन था जो उन्हे जिंदा रखे था. ऐसा क्या करना था उन्हे की शरीर
के जर्जर होने के बाद भी ईश्वर से किसी ना किसी बहाने एक दो साल माँग लेती थी। शायद इसलिए की उनकी इच्छाएँ
बड़ी बेसिक थी सामान्य थी, नॅचुरल थी.. उनकी पहुच मे थी. जो उन्हे जीवन देती थी लेकिन
फ्रास्टेट नही करती थी डिप्रेस नही करती थी।
Oct 31, 2013
Oct 18, 2013
यूँ तो वो
शख़्श ज़्यादा ही
आम लगता था
उसकी बातें पर बड़ी
दूर असर करती
थी
ये समझने मे हमने
उमर लगा दी
सारी
की रोशनी भी अंधेरों
मे बसर करती
थी
वो जिसको चाँद के
चरखे पे बिठा
रखा है
जब ज़मीं पे थी
तो पेंशन पे
गुजर करती थी
बाद अम्मी के गुजरने
के उसे इल्म
हुआ
कभी कभी तो
दुआएँ भी असर
करती थी
जानें वो कैसे
गुजरेगा जिंदगी सारी
यहाँ तो रात
गुजरने मे उमर
लगती थी.
Sep 17, 2013
बात करने की
अकल
हमको
अभी
आई
नही
गुफ्तगू होती रही
पर
बात
बन
पाई
नही
शहर-ए-कारोबार
मे
घाटा
ही
बस
होता
रहा
नब्ज़ धंधे की
पकड़
हमने
कभी
पाई
नही
लोग तो कहते
रहे
है
आप
मे
वो
बात
पर
हमने ही शायद
कभी
तक़दीर
आज़माई
नही
यों नही क़ि जानते ना थे क़ि होगा हॅश्र ये
दिल के आगे फिर से लेकिन अपनी चल पाई नही
सब तरफ है शोर ,मजमा ,महफिलें औ क़हक़हे
मेरे हिस्से मे क्या थोड़ी सी भी तन्हाई नहीApr 17, 2013
तुम अधूरा स्वप्न बनकर
कब तलक छलते
रहोगे
पास होकेर भी ह्रिद्य
के
दूर यो चलते रहोगे
शाम के सूरज
के रंग से
संग के कुछ
पल सुनहले
ताकना वो एकटक
इस
रूप को तेरे रुपहले
हाथ हाथो मे
लिए
बिन कुछ कहे
देना भरोसा
मेरी हर
एक
माँग
पर
वो मुस्कुरा देना हमेशा
जानकर अनजान
बनकर
देखती आँखे
तुम्हारी
है ये मेरी
कल्पना सब
सत्य से पर
लगती प्यारी
सत्य तुम हो,
सत्य मैं हू
स्वप्न फिर यह,
सत्य तो है
सृजन तक पहुचे
ना पहुचे
स्वप्न का अस्तित्व
तो है
Feb 4, 2013
अभी भी याद है तुमको
पुरानी बान की खटिया
जिसके तान तुमको खीचने
परते थे दर हफ्ते
वो टेबल फ़ैन सिन्नी का
बरा सेलेब्रिटी सा था
बरी जद्दोजहद रहती थी
उसके पास सोने की
उमस होती ती थी कमरे मे
जुलाइ की दोपहरी मे
मगर कुछ नींद एसी थी
की जालिम टूटती ना थी
वो मोहरी खोल कर लंबी
करी जाती थी पतलूने
वो काला जूता बाटा का
जो साला टूटता ना था
एक ही थान से काटी
कमीजें सारे बच्चों की
वो फॅशन सेन्स एसा था
की ज़्यादा सोचना ना था
बहोत कम्बख़त था
छत पर लगा
टी वी का एंटेना
जो सनडे फिल्म के टाइम
पे हिल ही जाया करता था
कि पीली रोशनी मे भी
हमे दिखता था सब क्लियर
सेलेबस धीरे धीरे पूरा
हो ही जाया करता था
कई नाज़ुक से मोरो पर
दिए धोखे हमे उसने
उतर जाती थी जब देखो
चैन उस लाल साइकल की
मैं बरबस मुस्कुरा उठता हूँ
जब भी याद करता हूँ
थोरी कठिनाइयाँ तो थी
मगर ज़्यादा बरी ना थी
कभी होती थी हरारत
मगर बीमारियाँ ना थी
चीज़ें इतनी कम थी
की जगह खाली ही रहती थी
उम्मीदें भर लो चाहे जितनी
अपने घर के कोनो मे
अभी समान से है घर भरा
पर एक खामोशी है
हमारी नींद मे सपने नही है
बस बेहोशी है
.............................. .............................. ... p. s. DEDICATED TO ALL DESIES
पुरानी बान की खटिया
जिसके तान तुमको खीचने
परते थे दर हफ्ते
वो टेबल फ़ैन सिन्नी का
बरा सेलेब्रिटी सा था
बरी जद्दोजहद रहती थी
उसके पास सोने की
उमस होती ती थी कमरे मे
जुलाइ की दोपहरी मे
मगर कुछ नींद एसी थी
की जालिम टूटती ना थी
वो मोहरी खोल कर लंबी
करी जाती थी पतलूने
वो काला जूता बाटा का
जो साला टूटता ना था
एक ही थान से काटी
कमीजें सारे बच्चों की
वो फॅशन सेन्स एसा था
की ज़्यादा सोचना ना था
बहोत कम्बख़त था
छत पर लगा
टी वी का एंटेना
जो सनडे फिल्म के टाइम
पे हिल ही जाया करता था
कि पीली रोशनी मे भी
हमे दिखता था सब क्लियर
सेलेबस धीरे धीरे पूरा
हो ही जाया करता था
कई नाज़ुक से मोरो पर
दिए धोखे हमे उसने
उतर जाती थी जब देखो
चैन उस लाल साइकल की
मैं बरबस मुस्कुरा उठता हूँ
जब भी याद करता हूँ
थोरी कठिनाइयाँ तो थी
मगर ज़्यादा बरी ना थी
कभी होती थी हरारत
मगर बीमारियाँ ना थी
चीज़ें इतनी कम थी
की जगह खाली ही रहती थी
उम्मीदें भर लो चाहे जितनी
अपने घर के कोनो मे
अभी समान से है घर भरा
पर एक खामोशी है
हमारी नींद मे सपने नही है
बस बेहोशी है
..............................
Dec 28, 2012
A night went by when there was less sleep and more thoughts....unproductive thoughts rewinding past. As i traveled back i could see moments passing by. I paused at many times trying to enjoy again the what i assumed the best moments of my life and surprisingly these were not as amusing as i expected them to be. Though still good enough to make you smile but lost some of the shine and glitter over the course of time. I was thinking that i will have have to create more newer happy moments to cheer me up. A little bored i moved on and just out of curiosity stopped at some most disastrous moments ...moments i can't think of living again. And shocked.... the intensity of pain and disappointment these moments caused at times has also subsided with time. It was nice realizing how such moments made me stronger, and changed my outlook of life may be a little bit, how i handled situations and what i could do better.
As i moved on the journey back i observed that only moments which are as fresh as ever were those when i had done something to be ashamed of myself. These moment were as bitter and as disgusting as they ever be. I cannot handle looking at me in such a light so i ran away.
As i ran faster and faster images of events started fading away and i was surrounded by faces....faces peeping form gloom like they are from some other life, faces so close to my eyes that its hard to look at. These were people... people i met, people i talked to, i people fought, people i cared for, people i had been cared by, people i loved, people i hated...it was amazing. I tried recalling the reasons why i hated some of them, and you know what, to my astonishment i couldn't find a single one. Agitated and confused i was collecting my guts to talk to them when i felt strong grip of big hands on my arms started to pull me away toward a scary dark place. I wanted to shout and say the faces little things like thanks, sorry, i loved you, i learned from you, you were important to me even if i hated you but i could not speak and the faces were moving fast away from my site and it was dark all around. I collected all my courage and about to shout when i realized it was morning .....i looked at my wife and kid sleeping by me in peace ....i smiled and said Thanks GOD i still have a chance....
As i moved on the journey back i observed that only moments which are as fresh as ever were those when i had done something to be ashamed of myself. These moment were as bitter and as disgusting as they ever be. I cannot handle looking at me in such a light so i ran away.
As i ran faster and faster images of events started fading away and i was surrounded by faces....faces peeping form gloom like they are from some other life, faces so close to my eyes that its hard to look at. These were people... people i met, people i talked to, i people fought, people i cared for, people i had been cared by, people i loved, people i hated...it was amazing. I tried recalling the reasons why i hated some of them, and you know what, to my astonishment i couldn't find a single one. Agitated and confused i was collecting my guts to talk to them when i felt strong grip of big hands on my arms started to pull me away toward a scary dark place. I wanted to shout and say the faces little things like thanks, sorry, i loved you, i learned from you, you were important to me even if i hated you but i could not speak and the faces were moving fast away from my site and it was dark all around. I collected all my courage and about to shout when i realized it was morning .....i looked at my wife and kid sleeping by me in peace ....i smiled and said Thanks GOD i still have a chance....
Nov 20, 2012
Sep 29, 2012
जिन्हें दिल में जगह देना कभी जाहिर नहीं करना
तुम्हारे प्यार की तौहीन को वो हक समझ लेंगे
जो है गर फ़िक्र औ सरोकार रखो पास अपने तुम
रवैय्या उनका ऐसा है इसे मतलब समझ लेंगे
करो उनका भला पर जान न जाये कंही ये वो
तुम्हारे प्यार की तौहीन को वो हक समझ लेंगे
जो है गर फ़िक्र औ सरोकार रखो पास अपने तुम
रवैय्या उनका ऐसा है इसे मतलब समझ लेंगे
करो उनका भला पर जान न जाये कंही ये वो
अगर जो जान जायेगे तो सब बेकार कर देंगे
नहीं है कद्र उनको बेसबब बेगर्ज़ यारी की
तेरे मासूम जज्बातों को ये बाज़ार कर देंगे
कभी उनको न जतलाना जिन्हें अपना समझते हो
ज़माने भर को अपना कर तुम्हे बदकार कर देंगे
नहीं है कद्र उनको बेसबब बेगर्ज़ यारी की
तेरे मासूम जज्बातों को ये बाज़ार कर देंगे
कभी उनको न जतलाना जिन्हें अपना समझते हो
ज़माने भर को अपना कर तुम्हे बदकार कर देंगे
May 10, 2012
मै सजाना चाहता हु
पुष्प से कुछ स्वप्न
राह में जिस पर चलेंगे
साथ हम तुम प्राण मेरे
स्वप्न जो हमने संजोये
रजनीगंधा से सुवासित
स्वप्न जो मैंने बिसारे
समय से होकर प्रताड़ित
ये जो मुझको देखते हो
पाषाण सा निष्ठुर
भावनाहीन अनुत्सुक
नहीं ये मै नहीं हू
कर प्रिये विश्वास मेरा
जो तुम्हारे स्वप्न में
जीवन पिरोता था
अभी भी मै वही हू
एक क्षण को ही सही
मै वास्तविकता को
भुलाना चाहता हू
कुछ मधुर से स्वप्न
तुमको फिर दिखाना चाहता हू
पुष्प से कुछ स्वप्न
राह में जिस पर चलेंगे
साथ हम तुम प्राण मेरे
स्वप्न जो हमने संजोये
रजनीगंधा से सुवासित
स्वप्न जो मैंने बिसारे
समय से होकर प्रताड़ित
ये जो मुझको देखते हो
पाषाण सा निष्ठुर
भावनाहीन अनुत्सुक
नहीं ये मै नहीं हू
कर प्रिये विश्वास मेरा
जो तुम्हारे स्वप्न में
जीवन पिरोता था
अभी भी मै वही हू
एक क्षण को ही सही
मै वास्तविकता को
भुलाना चाहता हू
कुछ मधुर से स्वप्न
तुमको फिर दिखाना चाहता हू
Mar 23, 2012
तर है ये लब तुम्हारे अमृत से
हमको सीने में प्यास रखने दो
तुमको हासिल है चाँद औ तारे
हमको आँखों में ख्वाब रखने दो
छोटे छोटे से नन्हे हांथो पे
कंपतों की मिठास रकने दो
माना तालीम जरूरी है मगर
कुछ इक दिन दिल को साफ़ रखने दो
मुझे इस उम्र की संजीदगी से मत बांधो
अभी दिल में नया एहसास रखने दो
गर जो चाहो तो जीत लो दुनिया
गैरमंदो को भी पर कुछ तो आस रखने दो
कही ये याद न आ जाये की मै जिन्दा हू
मय की बोतल मेरे तकिये के पास रखने दो
हमको सीने में प्यास रखने दो
तुमको हासिल है चाँद औ तारे
हमको आँखों में ख्वाब रखने दो
छोटे छोटे से नन्हे हांथो पे
कंपतों की मिठास रकने दो
माना तालीम जरूरी है मगर
कुछ इक दिन दिल को साफ़ रखने दो
मुझे इस उम्र की संजीदगी से मत बांधो
अभी दिल में नया एहसास रखने दो
गर जो चाहो तो जीत लो दुनिया
गैरमंदो को भी पर कुछ तो आस रखने दो
कही ये याद न आ जाये की मै जिन्दा हू
मय की बोतल मेरे तकिये के पास रखने दो
Subscribe to:
Posts (Atom)