Apr 15, 2014

90’s के Dudes:
•बाइसिकल पे आटा पिसवाने जाते थे.
•लाइन मे लग के gas (LPG) booking करवाते थे.
•सब्जी लेने नही जाते क्योंकि सब्जी सेलेक्ट करने और भाव लगवाने मे बाप ज़्यादा एक्सपर्ट होते थे.
•हीरो रेंजर साइकल को सलमान ख़ान की तरह लहरा लहरा के धीरे धीरे चलाते थे.
•जिस दिन बाप का प्रिया/बजाज सुपर मिल जाए सारे दोस्तों के घर जाते थे.
•Tuition के बाद गली के कोने पर तक फालतू ही ही करते रहते थे और सब गर्ल्स के चले जाने बाद ही हिलते थे.
•नोट्स रेडी रखते थे ताकि कोई लड़की माँग ले तो माना ना करना परे.
•अपने ही क्लास की भी गर्ल्स को आप कह के बात करते थे.
•Archie's गॅलरी मे 2-2 घंटे तक कार्ड सेलेक्ट करते थे और उस पर 5 कलर के स्केच पेन से msg लिखते….जिसमे 3-4 दोस्त की हेल्प लेते थे
•प्रपोज़ करने के लिए लड़की को लेटर पकड़ाते थे….और डेट्स पे सारे बिल खुद पे करते थे.
•स्टील फ्रेम मे 0.25 पावर के lenses मे दूसरों से ज़्यादा इंटेलिजेंट एपीयर होते थे.
• Highschool (10th) मे first division मार्क्स आते ही IIT और फिर IAS की प्लॅनिंग करते थे.
•ब्लॅंक कॅसेट मे Rs.1.5/song के हिसाब से रोमॅंटिक songs रेकॉर्ड करवाते थे और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करते थे.
•असेंबल्ड stereo (डेक) और साउंड बॉक्सस के साथ perfection की तलाश मे bass treble सेट करते रहते थे . (और झंकार बीट्स कॅसेट प्ले करते थे)
•जीन्स पहनने से बड़ों और टीचर्स की नज़र मे गिर जाते थे.
•फ्रस्ट्रेशन निकालने को..दोस्तों के साथ सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक पीते थे
…..भर आई ना आँखे…ये चूतियापा याद करके……

Mar 30, 2014

HAPPINESS

Happiness is

'first bite of hot crispy samosa just outta kadai.
'a place to pee after two beers and an hour of wait
'a soft baby hand on your cheek..
'noticing that she is also noticing you..
'near generator in a party when there is a uncontrollable urge to fart..
'Maggi…..
'an afternoon spent sleeping..
'doodh ke bartan malai …direct into mouth..
'looking at a sleeping kid…
'being alone in a train compartment

'getting up to see its only 4:30 am when you’re alarm is set at 6:00

Oct 31, 2013

AZZO

अज्जो गुजर गयी 96 साल के एक भरपूर जीवन के बाद कोई फ़र्क नही पड़ता हमारी ज़िंदगियों पर और ऐसा कुछ खास था भी नही उनके व्यक्तित्व मे की कोई प्रभावित हो  मैं हमेशा सोचता था की ये संबोधन अज्जो उन्हे मिला कैसे ..जब सारे बच्चे अपनी दादी माँ को दादी या अम्मा बुलाते थे हम क्यो उन्हे अज्जो कहते थे शायद ये गाँव की अजिया या आजी का खरी बोली वर्ज़न हमने बना लिया था जब से याद आता है एक सा ही देखा उनको.. झुर्रियों वाला झक सफेद चेहरा और रेशम से सफेद बाल ऐसे की यकीन करना मुश्किल हो की इनमे से एक भी कभी काला रहा होगा पता नही किसी मे उन्हे कभी काले बालों मे देखा भी था या नही ? कभी कभी तो हम उनसे कहते की अज्जो तुम अँग्रेज़ों जैसी दिखती हो तुम्हे इस्कॉन मे छोड आते है जब तक गाँव मे थी हमेशा किसी ना किसी काम मे (काम के या बेकार के) लगी कितने चित्र है उनके …..घर लीपती अज्जो, गोबर के उपले बनाती अज्जो, पोर मे आलू शकरकंद भुनती अज्जो, सिल बट्‍टे पर धनिया का नमक बनाती अज्जो, पिट्टू गरम खेलने वाली कपड़े की गेंद बनाती अज्जो, सिरके मे पड़े आमों का पूरा हिसाब रखने वाली अज्जो, खरबूजे के बीज सुखती फिर भिगो के सॉफ करती अज्जो, बेकार से सामानो की पोलिथीन की पोटलियाँ बना बना कर सहेजती अज्जो, आचार के बाटले भरती अज्जो, चक्की पर सत्तू और बेसन पीसती अज्जो, बुलौआ से लाए बतासे और बतासफेनी संभाल के रखती अज्जो और ना जाने क्या क्या…………. और कभी कभी दोपहर को अपने सिंड्रेला जैसे सफेद बालों मे तेल लगा कर एक फेडेड कलर का फीता लगाती अज्जो बात बात मे रो परती थी..दुख का मौका हो या खुशी का उनके लिए तो रोने का मौका होता सब के सब किसी ना किसी बात पर उनसे खीझते, कभी चिल्लाते तो कभी उनकी बातों की हँसी उड़ाते अज्जो घर मे किसी से नाराज़ भी हों पर बाहर वालों से हमेशा बेटों बहुओ की सच्ची झूठी तारीफें करती नही आघाती थी जिस किसी ने पास बैठ कर थोड़ी उनसे बातें कर लीं या उनकी आत्मीयता से सुन ली तो अगले कुछ महीने उसके प्रशंसा पुराण मे गुजर जाते जब तक की कोई और उसे रेप्लेस ना कर दे पता नही किन किन रिश्तेदारों के किससे सुनाती जिन्हे हम ठीक से पहचानते भी नही थे जब उनकी खबर आई तो ट्रेन मे था रात भर सोचता रहा की कैसा जीवन था? उनका 60 वर्षों का वैधव्य, आर्थिक विषमताएँ , गाँव का कठोर जीवन इन सब के बाद भी जीने की अद्भुत ललक थी उनमे कभी नाती -पोतों के ब्याह तो कभी परपोतों परपोतियों के अन्प्राशॅन-मुंडन के बहाने अपने जाने को साल दो साल टालती रहती थी आज जब हम अँग्रेज़ी बोलते हाई फ़ाई मोटिवेशनल गुरुओं की स्पीच मे, बेस्ट सेलर् किताबों मे जीवन का मोटिवेशन ढूँढते है..उनके इस अतिसधारन जीवन मे ऐसा क्या मोटिवेशन था जो उन्हे जिंदा रखे था. ऐसा क्या करना था उन्हे की शरीर के जर्जर होने के बाद भी ईश्वर से किसी ना किसी बहाने एक दो साल माँग लेती थी शायद इसलिए की उनकी इच्छाएँ बड़ी बेसिक थी सामान्य थी, नॅचुरल थी.. उनकी पहुच मे थी. जो उन्हे जीवन देती थी लेकिन फ्रास्टेट नही करती थी डिप्रेस नही करती थी

Oct 18, 2013

यूँ तो वो शख़्श ज़्यादा ही आम लगता था
उसकी बातें पर बड़ी दूर असर करती थी
ये समझने मे हमने उमर लगा दी सारी
की रोशनी भी अंधेरों मे बसर करती थी
वो जिसको चाँद के चरखे पे बिठा रखा है
जब ज़मीं पे थी तो पेंशन पे गुजर करती थी
बाद अम्मी के गुजरने के उसे इल्म हुआ
कभी कभी तो दुआएँ भी असर करती थी
जानें वो कैसे गुजरेगा जिंदगी सारी
यहाँ तो रात गुजरने मे उमर लगती थी.

Sep 17, 2013

बात करने की अकल हमको अभी आई नही
गुफ्तगू होती रही पर बात बन पाई नही
शहर-ए-कारोबार मे घाटा ही बस होता रहा
नब्ज़ धंधे की पकड़ हमने कभी पाई नही
लोग तो कहते रहे है आप मे वो बात पर
हमने ही शायद कभी तक़दीर आज़माई नही
यों नही क़ि जानते ना थे क़ि होगा हॅश्र ये
दिल के आगे फिर से लेकिन अपनी चल पाई नही
सब तरफ है शोर ,मजमा ,महफिलें औ क़हक़हे
मेरे हिस्से मे क्या थोड़ी सी भी तन्हाई नही

Apr 17, 2013


तुम अधूरा स्वप्न बनकर
कब तलक छलते रहोगे
पास होकेर भी ह्रिद्य के
दूर  यो  चलते  रहोगे
शाम के सूरज के रंग से
संग के कुछ पल सुनहले
ताकना वो एकटक इस
रूप  को  तेरे  रुपहले
हाथ  हाथो  मे  लिए
बिन कुछ कहे देना भरोसा
मेरी  हर  एक  माँग  पर
वो  मुस्कुरा  देना  हमेशा
जानकर अनजान  बनकर
देखती  आँखे  तुम्हारी
है ये मेरी कल्पना सब
सत्य से पर लगती प्यारी
सत्य तुम हो, सत्य मैं हू
स्वप्न फिर यह, सत्य तो है
सृजन तक पहुचे ना पहुचे
स्वप्न का अस्तित्व तो है

Feb 4, 2013

अभी भी याद है तुमको
पुरानी बान की खटिया
जिसके तान तुमको खीचने
परते थे दर हफ्ते
वो टेबल फ़ैन सिन्नी का
बरा सेलेब्रिटी सा था
बरी जद्दोजहद रहती थी
उसके पास सोने की
उमस होती ती थी कमरे मे
जुलाइ की दोपहरी मे
मगर कुछ नींद एसी थी
की जालिम टूटती ना थी
वो मोहरी खोल कर लंबी
करी जाती थी पतलूने
वो काला जूता बाटा का
जो साला टूटता ना था
एक ही थान से काटी
कमीजें सारे बच्चों की
वो फॅशन सेन्स एसा था
की ज़्यादा सोचना ना था
बहोत कम्बख़त था
छत पर लगा
टी वी का एंटेना
जो सनडे फिल्म के टाइम
पे हिल ही जाया करता था
कि पीली रोशनी मे भी
हमे दिखता था सब क्लियर
सेलेबस धीरे धीरे पूरा
हो ही जाया करता था
कई नाज़ुक से मोरो पर
दिए धोखे हमे उसने
उतर जाती थी जब देखो
चैन उस लाल साइकल की
मैं बरबस मुस्कुरा उठता हूँ
जब भी याद करता हूँ
थोरी कठिनाइयाँ तो थी
मगर ज़्यादा बरी ना थी
कभी होती थी हरारत
मगर बीमारियाँ ना थी
चीज़ें इतनी कम थी
की जगह खाली ही रहती थी
उम्मीदें भर लो चाहे जितनी
अपने घर के कोनो मे
अभी समान से है घर भरा
पर एक खामोशी है
हमारी नींद मे सपने नही है
बस बेहोशी है
............................................................... p. s. DEDICATED TO ALL DESIES

Dec 28, 2012

A night went by when there was less sleep and more thoughts....unproductive thoughts rewinding past. As i traveled back i could see moments passing by. I paused at many times trying to enjoy again the what i assumed the best moments of my life and surprisingly these were not as amusing as i expected them to be. Though still good enough to make you smile but lost some of the shine and glitter over the course of time. I was thinking that i will have have to create more newer happy moments to cheer me up. A little bored i moved on and just out of curiosity stopped at some most disastrous moments ...moments i can't think of living again. And shocked.... the intensity of pain and disappointment these moments caused at times has also subsided with time. It was nice realizing how such moments made me stronger, and changed my outlook of life may be a little bit, how i handled situations and what i could do better. 
As i moved on the journey back i observed that only moments which are as fresh as ever were those when i had done something to be ashamed of myself. These moment were as bitter and as disgusting as they ever be. I cannot handle looking at me in such a light so i ran away.
As i ran faster and faster images of events started fading away and i was surrounded by faces....faces peeping form gloom like they are from some other life, faces so close to my eyes that its hard to look at. These were people... people i met, people i talked to, i people fought, people i cared for, people i had been cared by, people i loved, people i hated...it was amazing. I tried recalling the reasons why i hated some of them, and you know what, to my astonishment i couldn't find a single one. Agitated and confused i was collecting my guts to talk to them when i felt strong grip of big hands on my arms started to pull me away toward a scary dark place. I wanted to shout and say the faces little things like thanks, sorry, i loved you, i learned from you, you were important to me even if i hated you but i could not speak and the faces were moving fast away from my site and it was dark all around. I collected all my courage and about to shout when i realized it was morning .....i looked at my wife and kid sleeping by me in peace ....i smiled and said Thanks GOD i still have a chance....

Nov 20, 2012

तू नहीं मिला तो खुदा सही 
न द्वा मिली तो दुआ सही 
इन फासलों ने हमें मगर 
इश्क क्या है सिखा दिया 

यूं तो मैं सबको अज़ीज़ था 
कितनो के दिल के करीब था 
पर चार दिन दुश्वरिओं ने 
दोस्तों से मिला दिया 

मैं तो बहोत दिलदार हु
शाहखर्च, शाहाना मिजाज़ हू
बस आटे-दाल के भाव ने
मुझे मोलभाव सिखा दिया

Sep 29, 2012

जिन्हें दिल में जगह देना कभी जाहिर नहीं करना
तुम्हारे प्यार की तौहीन को वो हक समझ लेंगे
जो है गर फ़िक्र औ सरोकार रखो पास अपने तुम
रवैय्या उनका ऐसा है इसे मतलब समझ लेंगे
करो उनका भला पर जान न जाये कंही ये वो 

अगर जो जान जायेगे तो सब बेकार कर देंगे
नहीं है कद्र उनको बेसबब बेगर्ज़ यारी की
तेरे मासूम जज्बातों को ये बाज़ार कर देंगे
कभी उनको न जतलाना जिन्हें अपना समझते हो
ज़माने भर को अपना कर तुम्हे बदकार कर देंगे